प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितम्बर 1932 को पंजाब के एक गाह गाँव में हुआ था। मनमोहन सिंह ने वर्ष 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मेट्रिक की शिक्षा पूरी की। उसके बाद उन्होंने अपनी आगे की शिक्षा ब्रिटेन के कैंब्रिज और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अध्ययन किया। वह एक प्रतिभाशाली अर्थशास्त्री, महान विद्वान् व विचारक थे. जिन्हें 1990 के दशक में व्यापक सुधारों को शुरू करने में श्रेय दिया जाता था
जवाहर लाल नेहरु के बाद ये दुसरे प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 10 सालों तक भारत में शासन किया. ये पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे, जो हिन्दू नहीं थे बल्कि सरदार थे. राजनीती में आने से पहले मनमोहन जी सरकारी नौकरी किया करते थे, जिसके द्वारा उन्हें कार्य के लिए कई बार सम्मान मिला । कुछ समय बाद उन्होंने नौकरी छोड़ राजनेता बनने की ठान ली. और वह एक राजनेता बन गए उनके शासन के दौरान भारत की आर्थिक मुद्रा स्फीति में एक अमूल परिवर्तन आया। उनके इस योगदान की वजह से उन्हें भारतीय वित्तयी का वास्तुकार कहा गया। मनमोहन सिंह जी विनम्र, नैतिक व महान नैतिक मूल्यों वाले इन्सान है. मनमोहन सिंह जी की प्रतिभा व नेतृत्व कौशल को पूरी दुनिया भलीभांति जानती है, यही वजह है कि उन्हें लगातार 2 बार प्रधानमंत्री भी चुना गया. उनके काम व प्रतिभा को दुनिया के हर कोने में सराहा गया.
मनमोहन सिंह की जीवनी

- पूरा नाम – मनमोहन सिंह
- धर्म – सिख
- जन्म – 26 सितंबर 1932
- जन्म स्थान – गाह पंजाब ( पाकिस्तान)
- माता का नाम – अमृत कौर
- पिता का नाम – गुरुमुख सिंह
- पत्नी का नाम – गुरुशरण कौर
- बेटी – 1) उपिंदर , 2) दमन , 3) अमृत
- राजनीतिक पार्टी – कांग्रेस
- अवार्ड व अचीवमेंट – 1987 पद्म विभूषण
मनमोहन सिंह का बचपन / शुरुआती जीवन।
मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितम्बर 1932 को गाह (पंजाब) जो अब पाकिस्तान में आता है, इनका जन्म सिख्ख परिवारी में हुआ था। बचपन में ही मनमोहन की माता की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद सिंह की दादी ने उनको पाला–पोषा था। बचपन से ही मनमोहन जी बहुत तेज दिमाग के थे, वह बहुत मन लगा कर पढ़ते थे, जिस वजह से वे हर साल कक्षा में टॉप करते थे। आजादी के समय भारत – पाकिस्तान विभाजन के बाद उनके परिवार को अमृतसर पंजाब आना पड़ा और आगे की पढ़ाई मनमोहन जी ने पंजाब से ही की थी, वहा के हिंदु कॉलेज में उन्होंने दाखिला लिया। ग्रेजुएशन के लिए मनमोहन सिंह चंड़ीगढ़ गए, जहाँ उन्होंने पंजाब युनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया। आगे की पढाई के लिए वे ब्रिटेन कैंब्रिज व ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी चले गए और पढाई पूरी करने के बाद भारत लौट कर वे पंजाब यूनिवर्सिटी तथा दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में प्रोफेसर बन गए।
मनमोहन सिंह जी ने 1958 में गुरुशरण कौर से शादी की। जिससे उनको 3 बेटियां हुई जिसका नाम – उपिन्दर, अमृत व दमन है। उनकी बेटी उपिन्दर दिल्ली यूनिवर्सिटी में इतिहास की प्रोफेसर है और दूसरी बेटी अमृत अमेरिकन सिविल लिबर्टी में काम करती है तथा तीसरी बेटी दमन जो की एक हाउसवाइफ है, जिन्होंने IPS ऑफिसर से शादी की है, उन्होंने बहुतसी बुक भी लिखी है।
1971 में उन्होने INDIAN CIVIL SERVICE ज्वाइन कर ली, जहाँ वे कॉमर्स मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार बन गए। भारतीय सरकार के बहुत से डिपार्टमेंट में उन्होंने काम किया, जहाँ उन्हें टॉप ग्रेड ऑफिसर का सम्मान भी मिला।
मनमोहन सिंह का राजनीतिक करियर

मनमोहन सिंह जी को वर्ष 1991 में पहली बार राज्य सभा के लिए चुना गया और पी.वी. नरसिम्हा राव की सरकार में उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में शपथ ली थी।
- वर्ष 1998 से 2004 तक वह राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे थे।
- वर्ष 1999 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने दक्षिणी दिल्ली से चुनाव लड़ा पर वह भाजपा के प्रत्याशी विजय कुमार मल्होत्रा से हार गए।
- वर्ष 2001 में उन्हें 3 बार असम से राज्यसभा के लिए चुना गया।
- मनमोहन जी ने 22 मई 2004 को 14वीं लोकसभा में भारत के 13वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
- वर्ष 2007 में सिंह जी असम से चौथी बार राज्यसभा के लिए चुना गया था।
- 22 मई 2009 को मनमोहन सिंह दूसरी बार 15वीं लोकसभा के लिए भारत के प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया।
- वर्ष 2013 में मनमोहन सिंह जी को असम से पांचवीं बार राज्यसभा के लिए चुना लिया गया।
- वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उन्होंने 17 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
- वर्ष 2019 में उन्हें राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुना गया।
मनमोहन सिंह जी के अवार्ड्स व अचीवमेंट

डॉ. मनमोहन सिंह अवॉर्ड
- वर्ष 1952 में उन्हें पंजाब विश्वविद्यालय ने (ऑनर्स इकोनॉमिक्स) विषय से बी. ए. में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विश्वविद्यालय पदक से सम्मानित किया।
- वर्ष 1954 में पंजाब विश्वविद्यालय ने उन्हें (अर्थशास्त्र) विषय से एमए में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर “उत्तर चंद कपूर पदक” से सम्मानित किया।
- वर्ष 1956 में उन्हें कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, यूके द्वारा “एडम स्मिथ” पुरस्कार से नवाजा गया।
- 1982 में कैंब्रिज के जॉन कॉलेज ने मनमोहन सिंह जो को सम्मानित किया।
- पंजाब विश्वविद्यालय ने उन्हें वर्ष 1983 में “डॉक्टर ऑफ लेटर्स” पुरस्कार से सम्मानित किया।
- 1987 में उन्हें देश के चौथे सबसे बड़े सम्मान पद्म विभूषण से भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गयाl
- 1994 में लन्दन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स ने प्रतिष्ठित अध्येता के रूप में उन्हें चुना।
- 2002 में भारतीय संसद ग्रुप के द्वारा उन्हें संसदीय अवार्ड से नवाजा गया।
- वर्ष 2005 में मनमोहन सिंह को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने “डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ” की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
- वर्ष 2005 में उन्हें टाइम मैगज़ीन द्वारा विश्व के शीर्ष 100 प्रभावशाली लोग में शामिल किया गया।
- वर्ष 2006 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने उन्हें डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
- वर्ष 2009 में पंजाब विश्वविद्यालय ने इकोनॉमिक डिपार्टमेंट में डॉक्टर मनमोहन सिंह चेयर बनाई।
- 2010 में उन्हें एक फाउंडेशन ने वर्ल्ड स्टेटमैन अवार्ड से नवाजा।
वह बहुत शांत स्वाभाव के व्यक्ति है, उन्होंने कभी भी राजनीती व सत्ता की आड़ में किसी को बुरा भला नहीं कहा और न ही किसी का कभी कुछ बुरा किया है। मनमोहन सिंह जी के इस शांत स्वाभाव के चलते काफी लोग उनका मजाक भी बनाया करते थे। कई लोग उन्हें सोनिया जी की कठपुतली भी कहते थे, कई लोगो का मानना था कि वे कभी बुद्धि से काम नहीं करते थे, जैसा सोनिया गांधी कहती थी वह वैसा ही करते थे। फिर भी मनमोहन सिंह ने कभी भी इन सभी बातों पर कभी ध्यान नहीं दिया, वे अपना काम बहुत ईमानदारी से करते रहे। इसी वजह से देश वासी आज भी उन्हें आदर देते हैl मनमोहन सिंह ने अर्थशास्त्र पर अपने अनुभव से बहुतसी पुस्तकें भी लिखी है।
शारीरिक संरचना
- लम्बाई (लगभग) से० मी०- 168
- मी० – 1.68
- फीट इन्च – 5′ 6″
- वजन/भार – (लगभग) 60 कि० ग्रा०
- आँखों का रंग – काला
- बालों का रंग – श्वेत
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रह – मारुति 800 ( मॉडल 1996)
सैलरी रु. – 50,000/माह + अन्य भत्ते
संपत्ति
- रु. 7.27 करोड़ के दो फ्लैट- एक चंडीगढ़ में और दूसरा नई दिल्ली में
- रु. 3.86 लाख, 150.8 ग्राम सोने के आभूषण
- कुल सम्पत्ति (लगभग) ₹15.77 करोड़ (2019 के अनुसार)
- कुल सम्पत्ति (लगभग) ₹15.77 करोड़ (2019 के अनुसार)
FAQ’S
Q. मनमोहन सिंह का जन्म कहा हुआ?
मनमोहन सिंह का जन्म गाह, पाकिस्तान में हुआ।
Q. मनमोहन सिंह की आयु कितनी है?
आयु 90 साल (2022 के अनुसार)
Q. मनमोहन सिंह के पिता का क्या नाम है?
मनमोहन सिंह के पिता का नाम गुरुमुख सिंह है।
Q. मनमोहन सिंह की माता का क्या नाम है?
मनमोहन सिंह की माता का नाम अमृत कौर है।
Q. मनमोहन सिंह की पत्नी का क्या नाम है?
मनमोहन सिंह की पत्नी का नाम गुरुशरण कौर है।
Q. मनमोहन सिंह की बेटी का नाम क्या है?
मनमोहन सिंह की बेटी का नाम – उपिंदर, दमन, अमृत
Q. मनमोहन सिंह के कितने बच्चे हैं?
मनमोहन सिंह के 3 बच्चे हैं।
Q. मनमोहन सिंह की शादी कब हुई?
मनमोहन सिंह की शादी 14 सितंबर 1958 में गुरुशरण कौर से हुई थी।
Q. मनमोहन सिंह का चुनाव क्षेत्र क्या है?
असम और राजस्थान
Q. मनमोहन सिंह के दादा–दादी का नाम क्या है?
दादी का नाम– जमुना देवी
दादा का नाम– संत सिंह
Q. मनमोहन सिंह की सैलरी/वेतन कितना कितना है?
₹50000 प्रति महीने + अन्य भत्ते
Q. मनमोहन सिंह की कुल संपत्ति?
कुल सम्पत्ति (लगभग) ₹15.77 करोड़ (2019 के अनुसार)
Q. मनमोहन सिंह के पास कौनसी गाड़ी है?
BMW 7 Series