मुलायम सिंह यादव का जीवन परिचय :–

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गाँव उत्तरप्रदेश में हुआ था। वह एक किसान परिवार से सम्बन्ध रखते हैं। उनके पिता का नाम सुघर सिंह यादव तथा माता का नाम मूर्ति देवी था। मुलायम सिंह यादव पाँच भाई-बहनों में दुसरे नंबर पर आते हैं। इनके सबसे बड़े भाई का नाम रतन सिंह है और छोटों का नाम अभयराम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव, राजपाल सिंह और कमला देवी है। प्रोफेसर रामगोपाल यादव उनके चचेरे भाई हैं। पिता सुघर सिंह उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे। राजनीति में आने से पहले मुलायम सिंह यादव ने राजनीति विज्ञान में तीन डिग्री हासिल की – इटावा के कर्मक्षेत्र पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से बीए और आगरा विश्वविद्यालय के बीआर कॉलेज से एमए किया, शिकोहाबाद के एक कॉलेज से बीटी करने के बाद इन्टर कालेज में प्रवक्ता नियुक्त हुए और सक्रिय राजनीति में रहते हुए नौकरी से त्यागपत्र दे दिया।
पहले मुलायम सिंह यादव की शुरुआत पहलवानी में, फिर शिक्षक और उसके बाद नेतागिरी में हुई। मुलायम सिंह यादव अपने व्यक्तित्व और अंदाज की वजह से हमेशा यूपी की सियासी में छाए रहते थे। उन्होंने अपने शुरूआती दौर में साइकिल से सफर किया था, लोगों से घर –घर मिलने जाते थे और साइकिल पर घूम-घूम कर ही अपनी पार्टी का प्रचार-प्रसार किया है। उस दौर में उन्हें जमीन से जुड़ा नेता माना जाता था।
मुलायम सिंह यादव जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार 3 बार सेवा की थी, और उन्होंने भारत सरकार के रक्षा मंत्री के रूप में भी कार्य किया था। वह लोकसभा में मैनपुरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले संसद सदस्य थे और पहले भी आजमगढ़ , संभल और कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे।
मुलायम सिंह छह दशकों से अधिक के अपने राजनीतिक करियर में, 7 बार संसद सदस्य (MP)और 10 बार विधान सभा सदस्य (MLA) के रूप में चुने गए। उन्हें अक्सर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित नेता के रूप में संदर्भित किया जाता था। लेकिन 10 अक्टूबर 2022 को इनका निधन हो गया है। इनकी उम्र 82 वर्ष थी, उन्हे साँस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके कारण इन्हें 2 अक्टूबर को मेदांता हॉस्पिटल (गुरुग्राम) में भर्ती कराया गया था।
मुलायम सिंह यादव की जीवनी

- नाम – मुलायम सिंह यादव
- जन्म तिथि – 22 नवंबर 1939
- मृत्यु – 10 अक्टूबर 2022 (82 वर्ष)
- जन्म स्थान – गांव – सैफई, जिला– इटावा, उत्तर प्रदेश
- शैक्षिक योग्यता –
- B.A राजनीतिक शास्त्र, इटावा से
- M.A राजनीतिक शास्त्र, आगरा विश्वविद्यालय से
- माता का नाम – मूर्ति देवी
- पिता का नाम – स्वर्गीय. सुघर सिंह
- भाई –
- शिवपाल सिंह यादव,
- राम गोपाल यादव,
- अभयराम सिंह यादव
- राजपाल सिंह यादव,
- रतन सिंह यादव
- बहन – कमला देवी यादव
- पत्नी का नाम –
- पहली पत्नी – मालती देवी,
- दूसरी पत्नी – साधना गुप्ता।
- बेटे का नाम –
- अखिलेश यादव (राजनेता)
- प्रतीक यादव ( व्यावसायी)
- पार्टी का नाम – समाजवादी पार्टी
मुलायम सिंह यादव का पारिवारिक जीवन
मुलायम सिंह यादव ने दो शादियां की थी। उनकी पहली शादी 18 वर्ष की उम्र में 1957 में मालती देवी से हुई थी, अखिलेश यादव मालती देवी से अपनी पहली शादी से उनके इकलौते बेटे हैं और उनकी पत्नी मालती देवी की लम्बे समय से बीमारी के चलते 2003 में मृत्यु हो गई। जिसके बाद उन्होंने वर्ष 2003 में दूसरी शादी अपनी पार्टी की कार्यकर्ता साधना गुप्ता से की थी। साधना गुप्ता तलाकशुदा थी और इनका एक बेटा भी था जिसका नाम प्रतीक यादव था। उस समय मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता को लेकर बहुत सी लोग बहुत सी बातें कहा करते थे। लेकिन समय बदलते ही सब ठीक हो गया। लेकिन बीमारी के चलते साधना गुप्ता की भी 62 वर्ष में मृत्यु हो गई।
मुलायम सिंह यादव की शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification)
मुलायम सिंह यादव की प्राथमिक शिक्षा उनके गाँव सैफई में रहकर ही हुई थी। मुलायम सिंह पढाई में बहुत रूचि रखते थे। राजनीति विज्ञान में तीन डिग्री हासिल की – इटावा के कर्मक्षेत्र पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से बीए और आगरा विश्वविद्यालय के बीआर कॉलेज से एमए राजनीतिक शास्त्र से पूरा किया, शिकोहाबाद के एक कॉलेज से बीटी करने के बाद मुलायम सिंह यादव ने प्रोफेसर के रूप में भी कार्य किया और छात्रों को पढ़ना शुरू कर दिया। प्रवक्ता के पद पर कार्यरत होने के साथ-साथ वे राजनीति में अधिक सक्रीय रहने लगे जिसके कारण उन्हें अपनी नौकरी से त्यागपत्र देना पड़ा। अब वे पूरी तरह से राजनीति में ही शामिल हो चुके थे।
मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक करियर
- मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 1960 में राजनीति के शामिल हुए और पहली बार 1967 में पहली बार विधानसभा में विधानसभा के रूप में चुने गए और 1967 से लेकर 1996 तक 8 बार विधायक रहे।
- वर्ष 1975 में जब इंदिरा गाँधी सरकार द्वारा आपातकाल लगाया गया ता उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और 19 महीने तक हिरासत में रखा।
- वर्ष 1977 में उन्हें राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया और 1980 में उन्हें उत्तरप्रदेश में लोक दल का अध्यक्ष बनाया गया जिसे बाद में जनता दल में बदल दिया गया।
- वर्ष 1982 से 1987 तक वे विधानसभा सदस्य रहे।
- वर्ष 1987 में जब बोफ़ोर्स घोटाला हुआ तो तब से वीपी सिंह के संपर्क में आये और संयुक्त मोर्चे की स्थापना की।
- वीपी सिंह के सहयोग से ही वर्ष 1989 में पहली बार इन्होने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सपथ ली।
- लोक दल पार्टी का विभाजन होने के बाद मुलायम सिंह यादव ने 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की।
- वर्ष 1992 में इन्होने यूपी विधानसभा के चुनाव में बसपा नेता मायावती के समर्थन में सरकार बनाई और फिर मुलायम सिंह दूसरी बार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
- वर्ष 2003 में भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से मुलायम सिंह तीसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री नियुक्त हुए।
- मुलायम सिंह यादव केंद्र में रक्षा मंत्री के रूप में मैं कार्य कर चुके हैं।इन्होने अपनी पार्टी के जरिए अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए बहुत से महत्वपूर्ण कार्य किए।
- मुलायम सिंह अपने जीवन के अंत तक सदन में अटल रहे लेकिन 2012 के यूपी के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को बड़ी जीत मिली जिसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी का पूरा जिम्मा अपने बेटे अखिलेश यादव को सौंप दिया।
पुरस्कार एवं सम्मान (Awards and Honors)
पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को 28 मई, 2012 को लंदन में ‘अंतर्राष्ट्रीय जूरी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ़ जूरिस्ट की जारी विज्ञप्ति में हाईकोर्ट ऑफ़ लंदन के सेवानिवृत न्यायाधीश सर गाविन लाइटमैन ने बताया कि श्री यादव का इस पुरस्कार के लिये चयन बार और पीठ की प्रगति में बेझिझक योगदान देना है। उन्होंने कहा कि श्री यादव का विधि एवं न्याय क्षेत्र से जुड़े लोगों में भाईचारा पैदा करने में सहयोग दुनियाभर में लाजवाब है।
लोगों तक यह सन्देश पहुँचाया की इन्होने राजनीति क्षेत्र में लोगों को जोड़ने और साथ में भाईचारा पैदा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इनमें लोगों के प्रति भाईचारे की भावना पैदा करना और पीड़ितों को न्याय दिलाने की एक विशेष योग्यता है और इन्होने कई विश्वविद्यालय में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
मुलायम सिंह यादव की संपत्ति (Mulayam Singh Yadav Net Worth)
मीडिया रिपोर्ट साल 2019 के अनुसार मुलायम सिंह यादव के पास 15 करोड़ की संपति है। इसके अलावा बैंक में 56 लाख रुपये और नकद 16 लाख 70 हज़ार रुपये है, गैर कृषि भूमि के नाम पर 10 करोड़ की जमीन है और 8 किलो सोना 1 करोड़ 22 लाख का फर्नीचर और शेयर आदि है।
मुलायम सिंह यादव से जुड़े विवाद
- मुलायम सिंह यादव पर वर्ष 2007 में सीबीआई द्वारा आय से अधिक सम्पति रखने का मामला दर्ज किया गया था। सीबीआई द्वारा कहा गया कि मुलायम सिंह और उनके बेटे अखिलेश यादव की आय में वर्ष 1997 से अब तक 100 करोड़ रूपये की वृद्धि हुई है। उसके बाद मुलायम सिंह, अखिलेश यादव और प्रतीक यादव के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।वर्ष 2019 में सीबीआई द्वारा मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया, क्योंकि उनके खिलाफ किसी भी प्रकार का सबूत नहीं मिला।
- वर्ष 2012 में हुए दिल्ली रैप केस में जहाँ पूरा भारत आरोपियों को सजा देने की मांग कर रहा रहा था। वहीँ मुलायम सिंह यादव जी ने एक रैली के दौरान एक बयान में यह कह दिया कि वह लड़की, लड़के हैं। इनसे गलती हो ही जाती है और लड़के आखिर लड़के ही होते हैं और वो गलतियां करते ही रहते हैं इसके बाद उन्हें दुनिया भर से आलोचनाएं हुई।
- वर्ष 2014 में बदायूं रेप केस के बाद मुलायम सिंह यादव ने कहा की रेप तो पूरे भारत में हर रोज होता हैं, लेकिन मीडिया की नजर सिर्फ यूपी में है, ये लोग यहाँ पर जो होता है केवल वही दिखते है। परन्तु संयुक्त राष्ट के महासचिव बान की मून ने भी उनके इस बयान की आलोचना की।
FAQ’S
Q : मुलायम सिंह यादव का जन्म कहाँ और कब हुआ था ?
Ans : मुकायाम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गाँव (उत्तरप्रदेश) में हुआ था।
Q : मुलायम सिंह यादव का निधन कब और कहाँ हुआ ?
Ans : मुलायम सिंह यादव 10 अक्टूबर 2022 को मेदांता अस्पताल (गुरुग्राम) में हुआ।
Q : मुलायम सिंह यादव की पत्नी का नाम क्या है ? अथवा मुलायम सिंह की कितनी पत्नी है?
Ans : मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी का नाम मालती देवी और दूसरी पत्नी का नाम साधना गुप्ता है।
Q : मुलायम सिंह यादव कितने भाई हैं ?
Ans : चार भाई हैं। जिसमें मुलायम सिंह यादव दूसरे नंबर पर आते हैं। सबसे बड़े भाई का नाम रतन सिंह है उसके बाद अभयराम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव है।
Q : मुलायम सिंह यादव की कितनी बहने है?
Ans : मुलायम सिंह यादव की एक बहन है जिसका नाम कमला देवी है।
Q : मुलायम सिंह यादव कितनी बार मुख्यमंत्री बने?
Ans : मुलायम सिंह यादव 3 बार उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री के पद पर रह चुके हैं ।
पहली बार– 1989,
दूसरी बार – 1993,
तीसरी बार – 2003 में।
Q : मुलायम सिंह यादव के कितने बेटे हैं ?
Ans : मुलायम सिंह यादव के दो बेटे हैं, अखिलेश यादव, प्रतीक यादव।
Q : मुलायम सिंह यादव रक्षा मंत्री के पद पर कब रहे ?
Ans : मुलायम सिंह यादव रक्षा मंत्री के पद पर वर्ष 1996 में रहे।
Q : मुलायम सिंह यादव कितने साल के थे ?
Ans : मुलायम सिंह यादव 82 वर्ष के थे जब उनकी मृत्यु हुई।
Q : मुलायम सिंह यादव के माता-पिता का नाम क्या था ?
Ans : पिता का नाम – स्वर्गीय सुघर सिंह,
माता का नाम– मूर्ति देवी
Q : मुलायम सिंह यादव का निधन के समय उम्र कितनी थी?
Ans : 82 साल
Q : मुलायम सिंह यादव की एजुकेशन क्या थी?
Ans : पोलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट
Q : मुलायम सिंह यादव के पिता क्या करते थे?
Ans : खेती
Q : मुलायम सिंह यादव के पास कितनी संपत्ति है?
Ans : 15 करोड़ संपत्ति
Q. मुलायम सिंह यादव का घर कहा है?
Ans : दिल्ली में
Q : मुलायम सिंह यादव पहली बार मुख्यमंत्री कब बने?
Ans : साल 1989 में
Q : मुलायम सिंह यादव रक्षा मंत्री कब थे?
Ans : साल 1996 में
Q : मुलायम सिंह यादव की शादी कब हुई थी?
Ans : पहली शादी 1957 में
Q : मुलायम सिंह यादव पहली बार विधायक कब बने?
Ans : साल 1967 में