
हॉलीवुड सिंगर निक जोनस ने 16 सितंबर को अपना 30वां बर्थडे मनाया। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के अपनी बेटी मालती मैरी जोनस के जन्म के बाद यह निक का पहला जन्मदिन था। तीनों हाल ही में एक जेट में सवार हुए और निक का जन्मदिन मनाने के लिए बहुत ही अलग लोकेशन के लिए रवाना हो गए । दोस्तों और फैंस की ओर से सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाओं के अलावा, PeeCee की दोस्त तमन्ना दत्त के पास जीजू निक को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए एक बहूत ही खास तरीका भी देखा गया। अब निक का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके बर्थडे की झलक देखने को मिल रही है।
बर्थडे के लिए उत्साहित निक जोनस
इस बीच, निक जोनास ने गुरुवार को अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी जोनस के साथ अपना बर्थडे मनाने के लिए और अपने लोकेशन पर जाने से पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है । तथा यह छोटी सी झलक एक प्राइवेट एयरपोर्ट की है। निक को काले रंग की टी-शर्ट में रॉक करते हुए देखा गया, और प्रियंका ने वीडियो में एक डेनिम ड्रेस पहनी हुई थी। वीडियो में निक जोनस अपनी जन्मदिन पार्टी के लिए उत्साहित होते दिख रहे हैं। वीडियो को कैप्शन देते हुए निक ने लिखा है कि , ‘हियर वी गो…#30।’
https://www.instagram.com/reel/Cih_R72LOcq/?igshid=YzA2ZDJiZGQ=
तमन्ना की इंस्टाग्राम पर स्पेशल पोस्ट
प्रियंका की दोस्त तमन्ना ने इंस्टाग्राम पर जोनस फैमिली के साथ अपनी एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की। जिस तस्वीर में तमन्ना, प्रियंका चोपड़ा , मालती मैरी जोनस और निक जोनस को लेंस के लिए पोज देते देखा जा सकता है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे जीजू। आप लोगों की याद आती है। देखा गया है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अभी तक अपनी बेटी के चेहरे को लोगों के सामने नहीं दिखाया है और तमन्ना ने भी तस्वीर में रेड हार्ट इमोजी के साथ बच्ची मालती के चेहरे को छिपाने की कोशिश की है ।

प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर निक जोनस
इसी साल जुलाई में निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे धूमधाम से मनाया था। उस समय उनके बर्थडे बैश के कई वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिस एक क्लिप में निक जोनस अपनी सास मधु चोपड़ा के साथ पैर हिलाते हुए नजर आ रहे हैं।
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के आने वाले प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट पर निक जोनस , केविन और जो के साथ, आखिरी बार मैक्सिको सिटी में परफॉर्म करते हुए देखे गए थे। और दूसरी ओर, प्रियंका कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, जिसमें ‘एंडिंग थिंग्स’, ‘जी ले जरा’ के साथ बॉलीवुड में वापसी और ‘सिटाडेल’ के साथ उनका ओटीटी डेब्यू शामिल है।