ANmagazines.com

Nirahua Viral Video : आम्रपाली को छोड़ इस एक्ट्रेस के संग नजर आए निरहुआ, वीडियो हो रहा है वायरल

Bhojpuri Song : भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। दिनेश लाल यादव का (जन्म 2 फरवरी 1979) जिनको निरहुआ के नाम से भी जाना जाता है, यह  एक भोजपुरी फिल्म गायक, अभिनेता और टेलीविजन प्रस्तोता हैं। दिनेश लाल यादव बिग बॉस शो के कंटेस्टेंट भी रह चुके हैं।

दिनेश लाल यादव गाजीपुर के छोटे से गांव टंडवा से ताल्लुक रखते हैं। और भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी का डंका बजाने के साथ-साथ निरहुआ ने राजनीति की दुनिया में कदम रख लिया है। दिनेश लाल यादव को उत्तर प्रदेश सरकार का सर्वोच्च सम्मान यश भारती से सम्मानित किया जा चुका है। प्रख्यात बिरहा गायक विजय लाल यादव दिनेश लाल यादव के बड़े भाई हैं। भोजपुरी ‘अल्बम निरहुआ सटल रहे ‘ से निरहुआ को अपार प्रसिद्धि मिली। दिनेश लाल यादव 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट से आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। और वहाँ से उन्होंने 2022 के उपचुनावो मे जीत हासिल कि हैं, और वो वहां के सांसद हैं तथा राजनीति में  अपना दमखम दिखाते नजर आ रहे हैं।

वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का जन्म 30 अगस्त 1993 में हुआ। इस भोजपुरी एक्ट्रेस को भोजपुरी रानी के नाम से भी जाना जाता है । यह एक अभिनेत्री, गायकी और नृतकी भी है। 

सिंह ने 2010 के एक्शन ड्रामा सत्यमेव जयते में रवि किशन के साथ अभिनय की शुरुआत की । वह बाद में 2011 के पारिवारिक नाटक प्राण जाए पर वचन ना जाए में दिखाई दीं थी  सिंह 2016 के रोमांटिक ड्रामा ए बलमा बिहार वाला में खेसारी लाल यादव के साथ और 2017 में एक्शन ड्रामा सत्या , तबला , माँ तुझे सलाम में पवन सिंह के साथ दिखाई दिए ।

सिंह पहली बार 2015 में हिंदी टेलीविजन में काला टीका और ज़ी टीवी पर सर्विस वाली बहू में दिखाई दिए । सिंह ने बाद में सोनी टीवी पर ऐतिहासिक शो पोरस के लिए भारतीय पौराणिक महाकाव्य सूर्यपुत्र कर्ण और कदिका में गांधारी की भूमिका निभाई ।

आम्रपाली को छोड़ इस एक्ट्रेस के संग नजर आए निरहुआ, वीडियो हो रहा है वायरल

भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री पर राज करती नजर आ रही हैं। इन दिनों निरहुआ और अक्षरा सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें यह दोनों ही सितारे ताबड़तोड़ डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की कैमिस्ट्री फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है। एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। अक्षरा सिंह और निरहुआ का ये दिलकश अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

वायरल हो रहे इस गाने का नाम ‘गाड़ी लोड हो गईल’ है। गाने में भोजपुरी स्टार निरहुआ और अक्षरा सिंह की रोमांटिक कैमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है। गाने को रिलीज हुए 5 साल हो गए हैं लेकिन आज भी फैंस के बीच इस गाने का क्रेज बरकरार है।

यहां देखे पूरा वीडियो…..

दिनेश लाल यादव निरहुआ और अक्षरा सिंह जिस गाने पर डांस कर रहे हैं वह गाना सुपर डुपर हिट हो चुका है। आपको बता दें अक्षरा सिंह के इस गाने को पवन सिंह और इंदू सोनाली ने गाया है। इस गाने को 7 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

हजारों दर्शकों ने इस वीडियो पर लाइक और कमैंट्स की बरसात करते हुए इस जोड़ी पर बहुत ही ज्यादा प्यार लुटाया है। इस वीडियो के व्यूज से ही पता चल रहा है कि इस वीडियो कितना ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

Exit mobile version